पहला ₹1 करोड़ कैसे कमाएँ? 2026 में अमीर बनने की स्मार्ट रणनीति (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

1 करोड़ की इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बनाने का सबसे फास्ट तरीका क्या है। आज हम इसी विषय में बात करेंगे। इससे पहले कि इसकी शुरुआत करें हमें कुछ जरुरी बातों पर गौर करना चाहिए। क्योंकि 1 करोड़ बनाने के लिए सिर्फ पैसे ही नहीं स्किल भी काम आयेगी। स्किल को कैसे कम्पाउंड करना है हम इसे भी इस आर्टिकल के माध्यम से सीखेंगे।

आपको पता तो होगा ही कि कम्पाउंडिंग को विश्न का 8 वां अजूबा कहा जाता है। आखिर ऐसा क्यों है इसे हम एक उदाहरण से समझ सकते हैं। हमारे समय के सबसे बड़े कम्पाउंड किंग Wareen Buffftt हैं। जिन्होंने अपने इन्वेस्टिंग करियर की शुरुआत 11 वर्ष की आयु से कि थी। उनको अपने पहले 1 बिलियन बनाने में 45 वर्ष का समय लग गया। यानि कि उन्होंने 56 की उम्र में अपने पहले 1 बिलियन डॉलर कमाये और आप 94 की उम्र में उनकी नेट वर्थ 150 बिलियन डॉलर की है। मतलब की पिछले 38 वर्ष में उन्होंने 149 बिलियन डॉलर कमाये, ये कमाल होता है कम्पाउंडिंग का। अब मान के देखिये कि वो अपनी वेल्थ पर ऑन एवरेज 10% की ब्याज कमाते हैं, तो प्रति वर्ष उनकी नेट वर्थ में 15 बिलियन डॉलर शामिल हो जाते हैं।

चार्ली मन्गर जो कि इन्वेस्टिंग कि दुनिया के जाने माने व्यक्ति हैं और वॉरेन बुफे के बिजनेस पार्टनर हैं। उन्होंने बोला था कि पहले 1 लाख डॉलर यानि कि इंडियन रुपये में पहले एक करोड़ सबसे मुश्किल होते हैं। इसके लिए आप जो भी कर सकते हैं करें। एक बार इसमें कामयाब हो गये तो आगे के पैसे कमाने बहुत आसान हो जायेंगे।

पहले 1 करोड़ कमाने के लिये क्या करना पड़ेगा।

आप कितनी जल्दी अपना पहला 1 करोड़ कमा पायेंगे ये तीन बातों पर निर्भर करेगा। नम्बर एक आप कमाते कितना हैं। नम्बर दो आप बचाते कितना हैं और नम्बर तीन आप इन्वेस्ट कितना करते हैं। अगर आप इन तीनो स्टेप्स पर अच्छे से ध्यान देंगे तो आप अपने पहले 1 करोड़ बहुत तेजी से कमा सकते हैं। इसमें से क्यो वो हे जो हम कन्ट्रोल करके कम्पाउंड कर सकते हैं आईये समझते हैं।

हम कमाते कितना हैं

सबसे पहले हम बात करेंगे कमाने कि क्योंकि ये सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। कुछ लोग पढ़ाई पूरी करते हैं और एक जॉब पर लगते हैं जहां उन्हें मान लिजिये 25 हजार की जॉब मिलती है, और वो उसे ही अपनी किस्मत मान कर आगे प्रयास करना बंद कर देते हैं। वहीं कुछ लोग होते हैं जो पहली जॉब कि सेलरी को लगातार अपनी स्किल को बढ़ाकर बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं। जिससे उनकी इनकम दिन व दिन तेजी से बढ़ती है।

आपको पता होना चाहिए सबसे पहला इन्वेस्टमेंट होता है खुद पर अगर आप अपने आप को अपग्रेड करोगे नई – नई स्किल सीखोगे तो आप तेजी से अपनी इनकल बढ़ा सकते हो। यहीं पर कुछ लोग गलती कर देते हैं वो अपनी स्किल पर खर्च नहीं करते हैं और पीछे रह जाते हैं। यहां तक की उन्हें अपनी जॉब में भी डर बना रहता है कहीं उन्हें जॉब से निकाल न दिया जाये।

कायदे से आपको अपनी सेलरी के 5% या 10% को अपनी स्किल को अपग्रेड करने पर लगा देना चाहिए ताकि आप मार्केट फिट रहें और आपके पास जॉब के अवसर बने रहें और अपकी इनकम भी बढ़ती रहे। ये सबसे बढिया तरीका है अपनी इनकम को कम्पाउंड करने का।

सेविंग करना

पैसे कमाना एक अलग बात है पर उस पैसे को बचाना अलग होता है। आपने कुछ लोग देखे होंगे जो महीने के लाखों कमा रहे हैं, लेकिन अगर कोई इमरजेंसी आ जाये तो उनके पास 1 लाख रुपये नहीं होते। क्योंकि वो जितना कमाते हैं उतना ही उड़ा देते हैं। वहीं कुछ लोग 30- 35 हजार कि सेलेरी से भी अच्छी खासी सेविंग कर लेते हैं ताकि वो उनके जरुरी समय में काम आये।

    सेविंग वेल्थ बनाने कि पहली सीढ़ी है। इसके लिए आपको दो बातें ध्यान में रखनी हैं। पहली बजट बनाना आप महीने में कितने पैसे खर्च कर रहे हैं और किन चीजों पर कर रहे हैं। इसका लेखा जोखा आपके पास होना चाहिए ताकि आप जरुरी चीजों को लिस्ट में रखें और फालतू खर्चे पर लगाम लगा सकें।

    दूसरा है रुल के अनुसार खरीदारी करना जैसे अगर मैंने कोई ऐसी चीज खरीदी जो मेरे शौक के लिए थी तो उसकी बचत में पहले से ही शुरु कर दूगां बजट में ऐड नहीं करुगां। वहीं अगर कोई ऐसी चीज है जिसके लिए मुझे लोन तक लेना पड़ सकता है तो मै पहले ये डिसाइड करुंगा कि सच में क्या ये मेरे लिए इतना जरुरी है कि में इसका भुगतान अगले 5 साल ये 6 साल तकर करुंगा। ऐसे कुछ और रुल आप अपनी जिंदगी में बना सकते हैं ताकि आप फिजूल की चीजों को लेने से पहले अपने बजट को ध्यान में रखें और अधिक से अधिक पैसे सेव कर सकें।

    इन्वेस्ट करें

    ये पहले 1 करोड़ कमाने का लास्ट स्टेप है जिसमें आप अपने बचत के पैसे को काम पर लगाते हैं ताकि वो आपको और पैसे लाकर दे। इन्वेस्टिंग का मतलब उससे नहीं है जो आपको बहुत लुभावना लगता है उसे जुआ कहते हैं। जैसे कुछ लोग इन्टराडे से लाखों कमाने का सपना देखते हैं। ये फ्यूचर ट्रेडिंग करके करोड़ पति होने का सपना देखते हैं और अन्त में होता क्या है वो सभी रोड़पति हो जाते हैं। सेबी के अनुसार 93% लोग जो इन्वेस्टिंग में पैसा गवां देते हैं। पिछले तीन सालों में 93% लोगों ने 1.81 लाख करोड़ रुपये गवांया है ऐसी ही इन्वेस्टिंग में।

      अगर हम मिच्युल फंड कि बात करें तो अगर आपको 15 साल में पहले 1 करोड़ कमाने हैं तो अपको 14000 प्रति महीने से शुरुआत करनी है और उसे 7% प्रति वर्ष बढाना है तो कहीं जाकर आप 15 साल में 1 करोड़ कमा सकते हैं वो भी आपका मिच्युल फंड पोर्टफोलियो प्रति वर्ष 12% से ग्रो कर रहा हो तो। लेकिन मजे कि बात ये है कि दूसरे 1 करोड़ को आने में केवल 4.5 वर्ष का समय ही लगेगा अगर आप इस फ्रेमवर्क को फॉलो कर रहे हैं तो।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *