जब भी इन्वेस्टमेंट की बात होती है, तो गोल्ड या सिल्वर (चांदी) में इन्वेस्टमेंट करने को बोला जाता है। आखिर क्यों है ऐसा? दुनिया में बहुत सारे इन्वेस्टमेंट के तरीके उपल्बध हैं फिर भी क्यों गोल्ड (सोना) इन्वेस्टमें के लिए सबसे सिक्योर माना जाता है। आज इस आर्टिकल में समझेंगें और साल ही जानेंगे best way to invest in gold के बारे में स्टेप बाई स्टेप।
Gold Vs Stock Market
हमेशा से गोल्ड और स्टोक मार्केट दोनों को ही इन्वेस्टमेंट के लिए महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। दोनों को कम्पेयर किया जाता है कि गोल्ड अच्छा रिटर्न दे सकता है या स्टॉक मार्केट। लेकिन दोनों का रिजल्ट ही बराबर रहा है बल्कि ये कहना उचित होगा कि सोना यानी कि गोल्ड को अधिक सिक्योर माना जाता रहा है।
क्योंकि ये इन्वेस्टमेंट आपको सिर्फ रिटर्न ही नहीं देता बल्कि आपको पहनने के लिए आभूषण भी देता है जो कि आपके स्टेटस में चार चांद लगाते हैं। इसलिए गोल्ड vs स्टोक मार्केट में हमेशा जीत गोल्ड की ही होगी। स्टोक मार्केट में आप कम्पनी की एक हिस्सेदारी रखते हैं जो कि कम्पनी की वेल्यू के अनुसार घटती बढ़ती है। जबकि सोने में ऐसा नहीं है अगर आप सोने के भाव देखेंगे तो ये समय के साथ सिर्फ बढ़ा ही है। गोल्ड को रियल मनी की भी संज्ञा दी जाती है, जिसकी सच में कोई वैल्यू है।
रियल स्टेट vs Gold
जैसे रियल स्टेट और गोल्ड के कम्पैरिजन में दोनों का पलड़ा बराबर ही रहेगा। क्योंकि दोनो ही समय के साथ वैल्यू में बढ़ते हैं और दोनो ही लिमिडेट हैं। लेकिन यहां एक अन्तर है रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास लाखों रुपये होने चाहिए। जबकि सोने में इन्वेस्ट करने के लिए आप बहुत कम एमाउंट से भी स्टार्ट कर सकते हैं। आज कल तो ऑनलाइन भी सोना खरीदा जा सकता है वो भी केवल 100 रुपये से।
Best way to invest in gold
अब आपके मन में सवाल आयेगा कि कैसे गोल्ड में इन्वेस्ट करें। तो इसका जबाव है कि आप 3 तरीके से गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कौनसे हैं वो तीन तरीके आईये जानते हैं।
Invest in Gold Online
आज के समय में सबसे पहले आपको ये ही तरीका सजेस्ट किया जायेगा। जिसमें आप अपने घर पर बैठ कर अपने मोबाईल से सोना खरीद सकते है। इसके लिए आप Gullak या JAR ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके अलावा भी बहुत से ऐप मार्केट में पर ये दोनों ऐप इस क्षैत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं।
Gullak ऐप पर आप साधारण एकाउंट बना कर सीधे सोना खरीद सकते हैं वो भी 24 कैरेट का इसमें 3% की GST भी चार्ज की जाती है जो की गर्वनमेंट के मानक के अनुसार है। जब आपके पास ऑनलाइन 10 ग्राम गोल्ड हो जाये तो आप इसको घर पर मंगा सकते हैं ऐक गोल्ड कॉइन के रुप में। ऑनलाइन गोल्ड खरीदने के कई फायदे हैं। आप इसे जब चाहें तब बेच सकते हैं। इसे रियल गोल्ड में कन्वर्ट कर सकते हैं। या इस ऑनलाइन वॉलेट में ही कीमत बढ़ने तक रख सकते हैं।
Gold Investment Plan
Gullak App आपको एक और ऑप्शन देता है गोल्ड इन्वेस्टमेंट प्लान मतलब आप मिच्युल फंड की तरह गोल्ड में भी SIP कर सकते हैं। मतलब हर महीने एक एमाउंट इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में एक और ऑप्शन है जिसमें आप किसी कम्पनी के साथ इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हैं जिसमें आपको इन्वेस्टमेंट मिच्योर होने पर 1 महीने की किस्त फ्री मिलती है या फिर गोल्ड ज्वेलरी बनबाने की फीस फ्री हो जाती है। कहने का तात्पर्य ये है कि आप इन ऐप कि मदद से गोल्ड में घर बैठे इन्वेस्ट कर सकते हैं और एक टाइम के बाद गोल्ड को घर भी मंगा सकते हैं।
Invest in gold offline
अगर आप ऑनलाइन गोल्ड में इन्वेस्ट नहीं करना चाहंते तो आप ऑफलाइन भी इन्वेस्ट कर सकते हैं, पर आज के समय में ये ज्यादा रिस्की है। पहली बात तो इसमें आपको बहुत से टैक्स देने पड़ते हैं। दूसरी बात ये रियल टाइम प्राइसिंग पर नहीं मिलता मतलब कि खरीदने के कुछ ही समय में ये सस्ता हो जाता है। फिर आपको आपके खरीदे हुए गोल्ड कि कीमत का इंतजार करना पड़ता है। तीसरी और लास्ट बात इसमें आपको कई बार सही गोल्ड नहीं मिलता है जो की वापस उसी कीमत पर बेचा जा सके।
Invest in gold by Gold ETF
सीधे गोल्ड न खरीदकर आप गोल्ड ETF में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। गोल्ड ETF को Groww जैसे ऐप में खरीदा या बेचा जा सकता है। गोल्ड ETF का मतलब है ऐसे स्टोक जिनमें इन्वेस्टिड पैसे से गोल्ड खरीदा जाता है और उस से पैसे कमाये जाते है। इसे आप कभी भी खरीद या बेच सकते हैं इसकी शुरुआत आप मात्र 100 रुपये से भी कर सकते हैं।
Share Box

2026 में बदलने वाली 5 बड़ी Consumer Trends | Social Media, Business और Creator Economy का Future
हर साल consumer behavior थोड़ा बदलता है, लेकिन 2026 में कुछ बदलाव ऐसे हो सकते हैं जो social media, creators…

LenDenClub क्या है? P2P Lending से पैसे कैसे कमाएं
आजकल लोग केवल FD, म्युचुअल फंड्स या स्टॉक मार्केट में ही निवेश नहीं करना चाहते। इंटरनेट और fintech प्लेटफार्म की…

Best Apps for Students to Study: Free & Useful Apps in hindi
आप जब भी पढ़ने बैठते हैं, लेकिन 30 मिनट के बाद ही आप रील्स देखने लगते हैं। ये सिर्फ आपके…

Google canvas website maker make infographic, quiz, Flashcard etc.
आपने Gemini Ai तो इस्तेमाल किया ही होगा। लेकिन क्या आपको उसके Canvas फीचर के बारे में जानकारी है। कि…

digital products selling – डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?
अभी आप गूगल या यूट्यूब पर सर्च कीजिये how to earn money with Digital products या फिर how to sell…

Scroll करते-करते Shopping: भारत में Social Commerce का नया दौर
राहुल: भाई, एक बात बता… आजकल तू Instagram इतना क्यों चला रहा है? अमित: अरे यार, बस Reels देख रहा…

