Best Apps for Students to Study: Free & Useful Apps in hindi

आप जब भी पढ़ने बैठते हैं, लेकिन 30 मिनट के बाद ही आप रील्स देखने लगते हैं। ये सिर्फ आपके साथ नहीं होता आज हर एक स्टूडेंट का यही हाल है। क्या आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। अगर हां तो आज के इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में पता चलेगा जो आपकी पढ़ाई से जुड़ी इस समस्या का बहुत हद तक सल्यूशन दे सकते हैं।

Best apps for students to study

पता है अधिकत्तर लोग समझते हैं उनका फोन समस्या है पर यकीन मानिये फोन समस्या नहीं है आप उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं ये समस्या है। मेरे हिसाब से आज के डिस्ट्रेक्सन से भरी दुनिया में एक स्टूडेंट के मोबाइल में कम से कम ये 4 ऐप्स तो होने ही चाहिये। जो कि आपकी पढ़ाई को आसान बनाने में मदद करेंगे।

पहला ऐप है Forest

अगर सच कहूं तो आज हमारा हमारे ऊपर 0 कन्ट्रोल रह गया है। हम चहां कर भी फोन को अपने से दूर नहीं कर सकते। ऊपर से इन्सटाग्राम की रील्स की नोटिफिकेशन और डूम स्क्रोलिंग हमें कहीं और मन लगाने ही नहीं देती है। इस समस्या का समाधान है Forest App ये हमें फोकस रखने में मदद करता है। ये आपके फोकस को गेमीफिकेशन में बदल देता है। ये कैसे काम करता है। आप इसमें एक वर्चुअल पेड़ लगाते हैं और उसके बदले कोई भी ऐप को ब्लॉक कर सकते हैं उदाहरण के लिए आपनो इन्सटाग्राम को ब्लॉक किया और उसके बदले एक वर्चुअल पेड़ लगाया अब आप जितना कम इन्सटाग्राम इस्तेमाल करेंगे उतना ही ये पेड़ ग्रो करेगा।

इस ऐप में जितने पेड़ आप अपने फोकस को बढ़ा कर ग्रो करेंगे उतने ही पेड़ इस ऐप से जुड़ी संस्था रियल लाइफ में लगायेगी और ग्रो करेगी। मतलब इस ऐप से आप अपने फोकस के साथ- साथ दुनिया को हरा भरा भी बना रहे है। और ऐप के रियल टाइम मोनिटिरिंग से आप अपने फोकस को गेमिफिकेशन में बढ़ते हुए देखेंगें। क्योंकि जब जब आप उस ऐप का इस्तेमाल करेंगे जिसे ब्लॉक किया है आपका वर्चुअल पेड़ सूखने लगेगा।

दूसरा ऐप है Notion

अगर आपके पास बहुत सारे नोट्स हैं जिन्हें आप पढ़ने के टाइम पर खोजते रहते हैं। तो ये ऐप आपको काफी मदद कर सकता है। इस ऐप में आप अपने सभी नोट्स और स्टडी मटैरियल को एक ही जगह पर ऑरगनाइज कर सकते हैं। इसमें पहले से काफी टेमप्लेट्स बनी हुई हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बहुत आसानी से अपने नोट्स को ऑर्गनाइज कर सकते हैं। ये सिर्फ नोट्स ऑर्गनाइज नहीं करता बल्कि इसमें आप अपना

  • स्टडी टाइम को ट्रेक कर सकते हैं।
  • अपनी परफॉर्मेंस को ट्रैक कर सकते हैं।
  • रिविजन स्केड्यूल बना सकते हैं।
  • टूडू लिस्ट बना सकते हैं।

ये एक स्टूडेंट के लिए बहुत ही अच्छा ऐप है। आप भी इसे कम से कम एक बार जरुर ट्राई करें।

तीसरा ऐप है ANKI

आपके साथ कभी ऐसा हुआ हे कि आपने एक चैप्टर पढ़ा और थोड़ी देर बाद ही उसमें से कुछ भी याद नहीं रहा हो। ये सबके साथ होता है और मोस्ट ऑफ द टाइम होता है। इसका सोल्यूशन है ANKI ऐप जिसमें आप किसी भी चैप्टर को आसानी से याद करने योग्य बना सकते हैं। ये आपके दिये गये चैप्टर को स्मार्ट फैल्स कार्डस् में कन्वर्ट कर देता है। जिसे आप आसानी से याद कर सकते हैं। इसमें आप अपनी स्टडी को ट्रैक भी कर सकते हैं कि आपने कितनी बार एक फैल्स कार्ड को देखा। आपने कितने रिविजन किये। पूरा डेटा आपको इसमें दिखता है।

चौथा ऐप है Speechify

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ भी पढ़ना नहीं पढ़ेगा। मतलब ये आपके सारे स्टडी मटैरियल को ऑडियो में कन्वर्ट कर सकता है। जिसे आप आसानी से सुन सकते हैं। कहीं भी और कभी भी। आप पार्क में टहलते हुये अपने चैप्टर को रिवाइज कर सकते हैं। या खाना खाते समय कहानी की तरह अपने चैप्टर को सुन सकते हैं। आपको पता है पढ़ने से भी अधिक तेज सुनने से हमारे दिमाग को चीजें याद होती हैं। अगर आपको भी किताब खोल कर पढ़ने में बहुत कष्ट होता है, तो ये ऐप आपके लिए ही है। आप इससे लेट कर भी अपनी पढ़ाई कर सकते हैं फिर चाहें कमरे में लाइट आ रही हो या नहीं।

निष्कर्ष

आपका फोन एक वरदान भी है और एक अभिशाप भी ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे इस्तेमाल करना चाहंते हैं। स्मार्टफोन आपकी पढ़ाई को खत्म भी कर सकता है अगर आप सारा दिन इन्सटाग्राम जैसे ऐप्स स्क्रॉल करते रहेंगे। और आपको ये ही फोन टॉपर भी बना सकता है अगर आप ऊपर दिये गये ऐप्स को इस्तेमाल करके अपनी स्टडी पर फोकस करेंगे। फैसला आपका है टॉपर बनना है या फिसड्डी। कमेंट करके बतायें कि ये best apps for students to study आर्टिकल कैसा लगा और नेक्स्ट आर्टिकल में किस तरह के ऐप्स की जानकारी चाहिए।

Share Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *