Google Search console New Feature:- अब यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X भी आयेंगे गूगल सर्च में

अगर आपका भी सपना था कि आपके यूट्यूब की वीडियो गूगल सर्च में रेंक करे या आपके इंस्टाग्राम रील पर फ्री का ट्रैफिक आये और आपकी वीडियो मिलियन व्यूज से पहुंच जाये। अब ये सच हो सकता है फिर चाहें आपके सोशल मीडिया एकाउंट एकदम नये ही क्यों न हों। गूगल सर्च कन्सोल ने एक नया फीचर लांच किया है। जिसके तहत आप अपने सोशल मीडिया एकाउंट को गूगल सर्च रिजल्ट के लिए सबमिट कर सकते हैं।

फिर कोई भी ऐसा कीबर्ड सर्च करता है जिसका उत्तर आपकी वीडियो में दिया गया है तो आपकी वीडियो गूगल के फर्स्ट पेज पर दिखेगी और आपको उस कीबर्ड पर आने वाला ट्रैफिक मिल जायेगा। आपको पता ही होगा ऐसे भी कीबर्डस् होते हैं जिन पर लाखों में ट्रैफिक होता है। अगर आपकी वीडियो भी ऐसे ही किसी कीबर्ड पर रेंक कर गई तो आपको भी अपकी वीडियो पर लाखों में ट्रैफिक मिल सकता है।

क्या है गूगल सर्च कन्सोल (what is search console)

Google search console एक फ्री प्लेटफॉर्म है जो गूगल के द्वारा ही बनाया गया है। इस पर आपको अपनी बेवसाईट सबमिट करनी होती है ताकि गूगल आपकी बेवसाईट को दिखा सके जब भी कोई उससे रिलेटिड कुछ सर्च करे। पहले ये फीचर सिर्फ बेवसाईट तक ही सीमित था। लेकिन कल ही गूगल ने ये नया अपडेट दिया है कि अब से आप अपने 4 सोशल मीडिया एकाउंट भी इसमें सबमिट कर सकते हैं और उन पर जो कन्टेंट हे वो आगे गूगल सर्च में दिखा सके औऱ आपको फ्री का ट्रैफिक मिल सके।

how to use google search console

अब सवाल आता है कि इस फीचर को कैसे यूज करें। कैसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट को गूगल सर्च में सबमिट करें। मैं आपको स्टेप बाई स्टेप बता देता हूं। बहुत ही सिंपल प्रोसेस है अगर आपको ऐसे न समझ आये तो आप नीचे दी गई वीडियो भी देख सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने गूगल एकाउंट से Google Search Console को लॉग इन करना है, उसके बाद Add property पर क्लिक करना है। वहां आपको बेवसाईट के अलावा 4 एकाउंट एड करने का ऑपशन आ जायेगा। जिसमें ईंस्टाग्राम, टिकटॉक, एक्स और यूट्यूब होंगे। आपको जो भी ऐड करना है उस पर क्लिक करके आगे का प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर यूट्यूब चैनल सबमिट करना है, तो उसी जीमेल आईडी से लॉग इन करें जिससे यूट्यूब चैनल बना हुआ है।

please watch this video for step by step process

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *