Google canvas website maker make infographic, quiz, Flashcard etc.

आपने Gemini Ai तो इस्तेमाल किया ही होगा। लेकिन क्या आपको उसके Canvas फीचर के बारे में जानकारी है। कि कैसे आप उसके Canvas फीचर का इस्तेमाल करके बेवसाईट, इनफोग्राफिक,फ्लेसकार्डस् और ऑडियो फाइल जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अलग से प्रॉम्पट नहीं लिखना है। आपने जो भी जानकारी जनरेट की है उसी को आप इतनी तरह से जनरेट कर सकते हैं।

क्या है Gemini Ai का Canvas फीचर

जब आप Gemini पर अपना प्रॉम्पट लिखते हैं तो उसके राइट साइड में एक प्लस का आईकॉन दिखता है उस पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको कुछ और फीचर दिखेंगे जैसे upload files, upload from drive, create image, create music इन्हीं ऑप्शन के नीचे एक और ऑप्शन होता है Canvas का जिसे सिलेक्ट करने के बाद आप जो भी पूछेंगे उसका उत्तर आपको एक अलग तरह के Canvas पर मिलेगा। तब स्क्रीन 2 हिस्सों में कन्वर्ट हो जायेगी एक साइड आपकी क्वेरी दिखेगी दूसरी स्क्रीन पर आपका क्वेश्चन का उत्तर।

जिस स्क्रीन पर आपके क्वेश्चन का उत्तर दिख रहा है उसी के लेफ्ट साइड में ऊपर आपको Create का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करने पर आपको कुछ और ऑप्शन दिखेंगे। जैसे: Webpage, infographic, quiz, Flashcard and audio overview इन सभी ऑप्शन को क्लिक करके आप दी गई जानकारी को इन फॉर्मेट में पा सकते हैं।

किसके लिए काम का है gemini canvas

आप सोच रहे होंगे मुझे तो कोई बेवसाईट बनानी नहीं है, तो ये फीचर से मेरा क्या लेना देना। लेना देना है आप बेवसाइट नहीं बना रहे हैं तो इस फीचर का इस्तेमाल अपने क्वेश्चन के आन्सर सुनने के लिए कर सकते हैं। मतलब कि जो भी जनरेट कर रहें हैं उसको ऑडियो फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं ताकी अच्छे से समझ आ सके। क्योंकि ये कोई नोर्मल ऑडियो फाइल नहीं बनायेगा। बल्कि जो भी जानकारी है उसे एक्सप्लेन करेगा। इसके अलावा आप इससे कोई भी नया टॉपिक याद कर सकते हैं क्योंकि ये हर एक जानकारी को क्विज में भी बदल सकता है। ताकि आप उसकी प्रेक्टिस कर सकें।

इसके अलावा आप इससे जानकारी को फ्लेसकार्ड में भी बना सकते हैं ताकि आप उसे टुकड़ों में याद कर सकें। कई बार बहुत सी चीजें इतनी कठिन होती हैं कि एक आर्टिकल के रुप में हम उसे याद नहीं कर सकते। वैसी जानकारी को याद करने के लिए फ्लेसकार्ड वाला फीचर बहुत अच्छा रहेगा। मान लो आपको कोई जानकारी अपने मित्र के साथ साझा करनी है पर बहुत बड़ा आर्टिकल है आपको लगता है कि इसे वो नहीं पढ़ेगा। तो आप इस फीचर से उस आर्टिकल को एक Infographic में बदल सकते हैं। इससे आपकी पूरी बात एक इमेज में समा जायेगी जिसे कोई भी बड़ी आसानी से पढ़ सकता है। तो ये फीचर भी आपको काफी सहायता कर सकता है।

कौन – कौन Gemini Canvas का लाभ ले सकता है

अगर आप एक स्टूडेंट हैं, तो ये फीचर आपके काफी काम आ सकता है। अगर आप एक टेक्नीकल बेकग्राउंड वाले हैं तो बेवसाईट बनाने वाले फीचर से आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि आप कुछ ही मिनटों में कैसी भी इन्फॉर्मेशन को एक बेवसाइट में तबदील कर सकते हैं। अगर आपकी कोई कोचिंग है या फिर आप ऑनलाइन पढ़ाते हैं तो आप इस फीचर से हर एक लेशन के लिए क्विज बना सकते हैं। आपको मेनुअली क्विज बनाने में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

अगर आप एक ग्रेफिक डिजाइनर हैं तो इस फीचर की मदद से आप अपने लिए या अपनी कम्पनी के लिए इन्फोग्राफिक बना सकते हैं। जो कि कुछ ही देर में बन के तैयार हो जाते हैं। मुद्दा ममला ये है कि इस फिचर का इस्तेमाल करके हर कोई कुछ न कुछ लाभ उठा सकता है।

नोट- नीचे इस फीचर को इस्तेमाल करने का ट्यूटोरियल दिया गया है, तो एक बार उसे भी देख सकते हैं कि कैसे आपको ये फीचर इस्तेमाल करना है ताकि आप भी अपने काम के लिए Gemini canvas फीचर को इस्तेमाल कर पायें। अगर कोई और जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट भी कर सकते हैं।


Share Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *