digital products selling – डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?


अभी आप गूगल या यूट्यूब पर सर्च कीजिये how to earn money with Digital products या फिर how to sell Digital Products आपको बहुत सारी वीडियो मिल जायेंगी। जिनमें Digital Products को बेच कर करोड़ो रुपये कमाने के बारे में बात की जा रही होगी। आप कितनी भी वीडियो देख लीजिये पर Digital products को बेच कर आप पैसे नहीं कमा पायेंगें। इसका कारण है कि वो लोग जो आपको बता रहे हैं उनमें से बहुत से लोगों को तो खुद ही नहीं पता वो बस इस टॉपिक पर इसलिए वीडियो बना रहे हैं क्योंकि इस टॉपिक पर व्यूज आ रहे हैं।

बाकी बचे लोगों में से भी काफी लोग इसलिए वीडियो बना रहे हैं ताकि वो आपको अपना कोर्स बेच सकें जिसमें वो आपको भी वीडियो बनाना ही सिखायेंगे जो वो खुद कर रहें हैं। इन सबके बाद जो कुछ लोग बचे वो सच में आपको सिखा रहे होंगे कि कैसे आप अपना डिजिटल प्रोडक्ट बना कर पैसे कमा सकते हैं। पर उन लोगों कि वीडियो आप नहीं देखोगे क्योंकि वो रियल मेहनत की बात कर रहे होंगे लेकिन आपको तो रातों रात पैसे कमाने हैं। इसिलिए मैंने आपको बोला कि आप Digital course या Digital products बेचकर पैसे नहीं कमा सकते।

अगर आपमें धैर्य है और आप मेहनत कर सकते हैं तो जरुर आप भी Digital product बना कर पैसे कमा सकते हैं पर इसके लिए आपको स्टेप बाई स्टेप सीखना पड़ेगा। जो कि इस आर्टिकल में एक्सप्लेन किया गया है। ये बिल्कुल फ्री गाइड है आपसे न कोई चार्ज लिया जा रहा है और न ही कुछ बेचा जायेगा। अगर आप फ्री की जानकारी का कद्र करते हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है।

what are digital products

पहले आपको ये समझना होगा कि Digital products होते क्या हैं। किन प्रोडक्ट को हम डिजिटल केटेगरी में गिनते हैं। डिजिटल का अर्थ तो आपको पता ही होगा वह वस्तु जिसे छुआ न जा सके वो डिजिटल कहलाती है। तो डिजिटल प्रोडक्ट भी वो वस्तुएं हैं जिन्हे छू नहीं सकते। तो फिर लोग इसके लिए हमें पैसे क्यों देंगे? ये सवाल एकदम सही है। असल में डिजिटल प्रोडक्ट के लिए कोई आपको तब पैसे देगा जब उस प्रोडक्ट से किसी व्यक्ति की कोई समस्या हल हो रही हो।

उदाहरण के लिए एक स्टूडेंट है जो कि UGC NET की तैयारी कर रहा है। जिस सब्जेक्ट में वो तैयारी कर रहा है उससे सम्बन्धित किताबें उसको समझ नहीं आ रही हैं। अगर वो उसके लिए कोचिंग ज्वाइन करता है तो उसकी फीस 20000 रुपये है। अब उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करे जिससे कम पैसे में उसकी तैयारी भी हो जाये और समझ में भी आ जाये। यहां एक डिजिटल प्रोडक्ट का जन्म होता है। कोई उसी सब्जेक्ट में माहिर व्यक्ति एक यूट्यूब चैनल चला रहा है। वो स्टूडेंट कि इस समस्या को समझता है और अपना एक रिकोर्डिड और एक लाइव कोर्स लांच करता है जिसमें उसके एग्जाम की पूरी तैयारी आसान भाषा में करायी जायेगी। उसके रिकोर्डिड कोर्स की फीस मात्र 1000 रुपये है और लाइव कोर्स की फीस 5000 रुपये।

तो देखा आपने कैसे एक समस्या का समाधान एक डिजिटल प्रोडक्ट ने कर दिया पर यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि उस प्रोडक्ट को बनाने वाले कि क्रेडेविलिटी भी उतनी ही मैटर करती है। यही प्रोडक्ट अगर कोई नयी उम्र का व्यक्ति बनायागे तो शायद ही कोई उसे खरीदेगा। लेकिन क्योंकि बनाने वाले को उस सब्जेक्ट की अच्छी खासी जानकारी है और उसने उसी एग्जाम को पास किया है, इसलिए काफी स्टूडेंट को उस पर ट्रस्ट हो जाता है कि ये सही से तैयारी करा देगा।

digital products examples

अब आपके मन में एक और सवाल आयेगा कि Digital Products का मतलब केवल कोर्स से ही है। तो इसका उत्तर है नहीं। डिजिटल प्रोडक्ट बहुत तरह के होते हैं। Pdf, Video Course, Software, Ebooks, Audiobooks इसके अलावा Subscription Service जिसमें आप कोई डिजिटल सर्विस का एक्सेस दे रहे हों। तो अब आपको ये डिसाइड करना हे कि कौनसा डिजिटल प्रोडक्ट आपसे रिलेटे कर सकता है। ऐसा क्या है जो आप बना सकते हैं और आप उसमें माहिर भी हैं। क्योंकि बिना क्रेडेबिलिटी के आपका प्रोडक्ट खरीदेगा कौन।

आज के समय में प्रोडक्ट बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत से ऐसे AI टूल्स हैं जिनकी हेल्प से आप प्रोडक्ट बना सकते हैं। बात है उनको बेचने की। आप लोगों तक कैसे पहुंच बनाओगे। कैसे अपने प्रोडक्ट को सही लोगों तक पहुंचाओगे। आजकल प्रोडक्ट तो हर जगह हैं पर लोग वही खरीदते हैं जो लोगो में अपना ट्रस्ट बना पाते हैं। आज अगर आप खुद का प्रोडक्ट नहीं बना सकते तो दूसरे लोगों के प्रोडक्ट को भी बेच सकते हो और कमीशन कमा सकते हो। बात वही आ जाती है की फोकस ये करना पड़ेगा की लोगों तक कैसे पहुंचना है। एक बार आपने ये क्रेक कर लिया तो डिजिटल प्रोडक्ट से पैसे कमाना आसान है।

How to Attract Audience and make them sell

अगर आपको कोई भी प्रोडक्ट बेचना है तो पहले ऑडियन्स बनानी पड़ेगी जिसका क्वीक तरीका आपको लोग बतायेंगे कि एड्स चला के प्रोडक्ट बेच सकते हो। पर ये सही नहीं हैं। अगर आपको को कोई नहीं जानता है और आप एक एड्स से लोगों को कोई प्रोडक्ट बेचने की कोसिस करते हैं तो आप केवल पैसे गवांयेंगे। सही तरीका है बेचने से पहले लोगों को कुछ फ्री में दो। पहले उनकी प्रॉब्लम से सम्बन्धित कन्टेंट बनाओ उन्हें छोटे – छोटे सोल्यूशन बताओ ट्र्स्ट बनाओ।

उदाहरण के लिए आप एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और सीधे ही आप अपना एक कोर्स बना कर ऐड्स चला देते हैं तो कौन ही आपके कोर्स को खरीदेगा। आपको पहले Neck pain and Back Pain से सम्बन्धित कन्टेंट बनाना चाहिए और उसमें छोटी – छोटी एक्सरसाइज के बारे में बताइये ताकि लोग आपसे जुडे़ं और धीरे धीरे जब आपके सोशल मीडिया पर ठीक ठाक लोग इक्खटे हो जायें तब आप अपना प्रोडक्ट लांच कर सकते हैं। उसके बाद आप उसे ऐड्स के माध्यम से और अधिक लोगों तक भी पहुंचा सकते हैं। क्योंकि अब आपके पास सोशल प्रूफ है तो नये लोग भी आपके प्रोडक्ट को खरीद लेंगे।

Create A sales funnel

यहां तक आपको समझ आया अब बात करते हैं सेल्स फनल की आपको एक प्रोडक्ट नहीं क्रियेट करना है बल्कि अलग अलग लोगों के लिए कम से कम 3-4 प्रोडक्ट क्रियेट करने हैं। पहला प्रोड्क्ट फ्री या फिर बहुत ही कम कीमत का होना चाहिये जो कि लोगों को आकर्षित करेगा। उसके बाद आपके पास इंटरेस्टिड लोगों की कॉन्टेक्ट डिटेल आ जायेगी जिससे आप उसे अपना दूसरा प्रोडक्ट पिच करेंगें जो कि मिडियम रेंज का होगा।

जो लोग दूसरे प्रोडक्ट में भी इनरोल कर लेंगें उनको तीसरा हाई टिकट का प्रोडक्ट पिच करना है जो कि मेंमबरशिप भी हो सकती है ताकि आपको रिकरिगं इनकम आती रहे। पहला प्रोडक्ट कोई बुक, या कोई 2-4 घंटे की मास्टरक्लास हो सकती है। जिसे कुछ लोग बेविनार भी कहते हैं। अब आपको ये देखना है कि आपके टॉपिक के हिसाब से कौन सा प्रोडक्ट फिट बैठता है।

कौन-कौन से Digital Products बेच सकते हैं?

  • eBooks
  • Online Courses
  • Canva Templates
  • Notion Templates
  • Printables
  • Digital Planners
  • AI Prompts
  • Stock Photos
  • Design Assets
  • Excel/Google Sheets Templates

Share Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *