5 Industries That Make Millionaires: करोड़पति बनाने वाले 5 उद्योग

क्या आपने सोचा है कि वो कौनसी इंडस्ट्री हैं, जो अभी भी बहुत लोगों को मिलिनियर बना सकती हैं और पहले भी बहुत सारे मिलिनियर बना चुकी है। जी हां इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां रोज एक नई टेक्नोलॉजी आ रही है और लोग उस नई टेक्नोलॉजी से पैसे कमाने की होड़ में लगे हैं कुछ ऐसी इंडस्ट्री भी हैं जो बहुत पुरानी हैं और आज भी आपको अमीर बनाने का दम रखती हैं। तो आईये जानते हैं इन इंडस्ट्रीज के बारे में ताकि आप भी इनका फायदा ले सकें।

मीडिया और डिस्ट्रीब्यूसन इंडस्ट्री

मीडिया इंडस्ट्री को लोग ऐसे देखते हैं कि इससे केवल ऐड्स से पैसे कमा सकते हैं पर ये पूरी तरह से सच नहीं है। ऐड्स तो एक छोटी सी कमाई का एक जरिया है। सच में इससे पैसे कमाना डिस्ट्रीब्यूसन से पॉसिबल है। डिस्ट्रीब्यूसन प्राचीन काल से ही एक लग्जरी रहा है। एक साथ बहुत से लोगों तक पहुंचना इतना आसान नहीं हुआ करता था। उस समय में केवल वही लोग अधिक लोगों के सामने पहुंच पाते थे जो मीडिया कम्पनी के मालिक होते थे या उनके पास बहुत धन होता था।

आज के समय में इंटरनेट के माध्यम से काफी लोगों तक बहुत ही कम कीमत में पहुंचा जा सकता है। कंटेंट कभी कोई वस्तु थी ही नहीं वस्तु तो वो लोग हैं जो आपके कंटेंट के माध्यम से आपके पास आ रहे हैं, आपको सुन रहे हैं। जो काम आज कंटेंट क्रियेट करके किया जा रहा है वही काम करने के लिए कम्पनीयां बहुत पैसे खर्च करती हैं। ताकि लोग उनकी सर्विस या वस्तु को जान पायें और खरीदें।

एक बार आपने कंटेंट क्रियेट करके दर्शक इक्कठे कर लिए तो आप बहुत तरह की सर्विस उनको बेच सकते हैं। यहां तक की एक पूरा का पूरा बिजनेस भी लांच कर सकते हैं। आज के कंटेंट क्रियेटर इस बात को भूल जाते हैं कि उनके पास कितनी बड़ी पावर है और वो कुछ पैसों के लिए कम्पनी का इंतजार करते हैं। जबकि वो उन्ही दर्शकों को पार्टनरशिप और खुद के प्रोडक्ट बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

बहुत से क्रियेटर इस ही तकनीक से पैसे कमा चुके हैं और कितने नये क्रियेटर पैसे कमा रहे हैं। ये सबसे बड़ी पावर में से एक है लोगों का ध्यान खींचना। मीडिया ने बहुत से करोड़पति बनाये हैं और आगे भी बनाता रहेगा। आपको अपना गेम खुद डिसाइड करना है कि इसकी शुरुआत आप कैसे करेंगे।

ऊर्जा और शक्ति (Energy and power)

जिन्होंने बिजली पर कंट्रोल किया वो आज भी बहुत पैसे कमा रहे हैं। कैसी भी ऊर्जा हो अगर आप उसको कैसे भी हासिल कर सकते हैं तो आप उससे अच्छे पैसे बना सकते हैं। आज कल आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के आने से जो भी टेक्नोलॉजी कार्य कर रही है वो कहीं न कहीं ऊर्जा की खपत कर रही है। आज छोटे से गैजेट से लेकर बड़ी मशीन तक सब ऊर्जा से ही चलते हैं। अगर आप कैसे भी ऊर्जा से जुड़ सकते हैं तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं फिर चाहें वो पवन ऊर्जा हो, सोलर ऊर्जा हो या पानी से बनी पारम्परिक बिजली।

इंटरनेशनल ऐजेंसी के अनुसार 2025 में डेटा सेंटर की बिजली का मांग 17% बढ़ गई है। जबकि वैश्निक बिजली की मांग केवल 3% बढ़ी इससे आप अन्दाजा लगा सकते हैं कि कम्पनीयों को बिजली की कितनी जरुरत है। आज हर कम्पनी अपना डेटा सेंटर लगाने की होड़ में है चाहें वो अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफट जैसी बड़ी कम्पनीयां हों या ओपन ऐआई जैसी नई कम्पनीयां। सभी को एनर्जी की जरुरत है आने वाले टाइम में इसकी डिमांड और बढ़ेगी। यहां मैन गेम सिर्फ बिजली बेचना नहीं है यहां पैसा आयेगा बिजली को डिस्ट्रीब्यूट करने वाली चीजों से जैसे उसके पाइप, तार, उसकी नेटवर्किंग कम्पनीयां इत्यादि।

कनज्यूमर ब्रैंड

यह एक ऐसा सेगमेंट है जहां बहुत डिमांड है क्योंकि इसके कस्टमर की संख्या और किसी सेगमेंट से कहीं अधिक है। दशकों से फैक्ट्री को होल्ड करने वाले लोग अमीर होते आये हैं। आज भी जिनकी फैक्ट्रीयां हैं वो काफी पैसा कमा रहे हैं। पहले फैक्ट्री बनाना महंगा था और किसी भी आम आदमी के बस का नहीं था। पर आज के टेक्नोलॉजी के समय में कोई भी कम रिसोर्स में एक फैक्ट्री से शुरुआत कर सकता है। वहीं टैक्नोलॉजी की मदद से कम रिसोर्स में उसका संचालन भी कर सकता है।

भारत में तो गर्वनमेंट की इतनी सारी स्कीम हैं जिसका लाभ लेकर आप कम पैसे से भी फैक्ट्री की शुरुआत कर सकते हैं। आज के समय में प्रोडक्ट बनाना कोई परेशानी की बात नहीं है मैंन प्रॉब्लम है आपके बने उत्पाद को बाजार में बेचना। यही कारण है कि आज भी बहुत बड़ी – बड़ी कम्पनीयों के पास खुद की फैक्ट्री नहीं है। बड़ी – बड़ी कम्पनीयां अपने प्रोडक्ट छोटी – छोटी कम्पनीयों से बनवाती हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

लग्जरी और रिटेल

जब लोगों के पास इतना पैसा हो जाता है कि वो अपने जरुरत के सामान खरीद सकें तो वे विलासिता कि वस्तुएं खरीदना शुरु कर देते हैं। ये भी एक पैसे छापने की मशीन है। जहां रिटेल से पैसे कमाने के लिए आपको अधिक से अधिक प्रोडक्ट बेचने पर फोकस करना पड़ता है वहीं लग्जरी ब्रैंड कस्टमर के एक्सपीरियंस को अच्छा करने पर फोकस करते हैं। आप लग्जरी सेक्टर में कम कस्टमर बेस के साथ भी अच्छा खासा धन कमा सकते हैं।

बस आपको पता होना चाहिए कि आपके कस्टमर किस जगह से और कौन से एक्सपीरियंस के लिए आते हैं। ताकि आप उन्हें बढ़िया से बढ़िया एक्सपीरियंस दे सकें। और ये भी आज के समय में एक धन कमाने की मशीन बन सकता है। भारत में कोइ भी लग्जरी बैंर्ड अभी तक दूसरी लग्जरी ब्रेंड के बराबर नहीं बन सका उसका कारण है लिमिटेड स्टॉक।

कोई भी बड़ी ब्रैंड एक लिमिट में ही एक तरह के प्रोडक्ट बनाती है चाहें उसकी कितनी भी डिमांड हो क्योंकि कस्टमर इसीलिए ही खरीदते हैं कि ऐसा दूसरा किसी के पास नहीं है। अगर आप लालच में आकर उसी स्टॉक को बढ़ा देते हैं तो आप कभी भी एक बड़ी ब्रेंड नहीं बन पायेंगे। जो कि भारत में कई बड़ी कम्पनीयां करती हैं।

इडस्ट्री और मेन्यूफैक्चरिंग

ये एक ऐसी इंडस्ट्री है जो छिपे तौर पर कार्य करती है। आपके कितनी ऐसी कम्पनीयों के नाम पता हैं, जो बड़ी – बड़ी कम्पनीयों को चलाने वाली मशीनों और निर्माण औजार बनाती हैं। इनके रेगुलर कस्टमर बड़ी- बड़ी कम्पनीयां होती हैं जो नियमित तौर पर इनसे उपकरण खरीदती हैं। ये इंडस्ट्री कभी बंद न होने वाले सेक्टर में से एक है और पैसे छापने की मशीन है। ये कम्पनीयां हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनो इंडस्ट्री में हो सकती हैं।

उदाहरण के लिए Adobe कम्पनी ने एक सॉफ्टवेयर की श्रंखला बना दी जिसे बहुत सी छोटी बड़ी कम्पनीयां रात दिन इस्तेमाल करती हैं। अगर कल कोई कम्पनी ये सोचती है कि हम किसी दूसरी कम्पनी के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करेंगे तो उसके लिए उन्हे सिर्फ सॉफ्टवेयर पर ही पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगें बल्कि उसको चलाने के लिए लोगों को प्रशिक्षित भी करना पड़ेगा। समय की भी बर्वादी होगी। इसलिए बहुत सी कम्पनीयां उन्ही सॉफ्टवेयर पर कार्य करना अधिक पसंद करती हैं। इसे कहते हैं एक इकॉसिस्टम का ऐसा हिस्सा बनना कि लोग चहांकर भी उससे निकल न पायें।

Share Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *